भीलवाड़ा: लाखो का सट्टा लगाते 5 बुकी गिरफ्तार
दिलीप मेहता ( Edited by आज़ाद नेब )
भीलवाड़ा सिटी 20 मई। जिला पुलिस के अभियान के तहत देर रात्री को आईपीएल मैचो पर सूचना के आधार पर आजादनगर भीलवाडा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा के निर्देशन में प्रतापनगर थानाप्रभारी प्रोबेशनर दिनेशकुमार ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते 5 बुकी गिरफ्तार किये है । इनमें नरेन्द्र परिहार उर्फ पूडी आजादनगर,,रामकुमार गुर्जर गुर्जर मोहल्ला,, राजवीर गुर्जर गांधीनगर,,मुकेश उर्फ राकेश शर्मा आजादनगर,,जमनालाल नि. खेडा शामिल है । इनके पास से 3000 रूपये,,एलसीडी,,डायरी ,सेटअप बोक्स,,6 चार्जर,,7 मोबाईल सहित 3 मोटरसाईकल व 1 स्कूटी जब्त की है । पुलिस बल शहर में चौकस रहकर धरपकड कर रहा है । दुसरी और देखा जाये तो जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में पुलिस इस और सक्रिय नहीं है जिससे पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे है । जिला पुलिस कप्तान को जुवा सट्टा के साथ साथ अवैध शराब दुकानो पर भी कार्यवाही करने का अभियान चलाना चाहिये । देर रात्री को दस बजे बाद डीजे बंद की तरह दुकानो पर सरेआम शराब मिलने पर पुलिस कार्यवाही क्यो नही करती है यह सोचनीय है । जिला पुलिस इस और क्या कदम उठाती है और क्या कार्यवाही करती है आमजन को इसका इंतजार रहेगा ??”




Recent Comments