पेपर लीक के बाद यूनिवर्सिटी ने की नई तिथियों की घोषणा
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 20 मई। राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से एग्जाम दोबारा ना कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के दबाव में कई पेपर आगे खिसका दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों के दबाव में बदलाव करते हुए नई तिथियों की घोषणा कर दी है। नए आदेशों के अनुसार ईएएफएम (EAFM) का पहला पेपर अब 2 जून की जगह 12 जून को होगा. इसी तरह दूसरा पेपर 5 जून के स्थान पर 14 जून को होगा। बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन का दूसरा पेपर अब 7 जून के स्थान पर 16 जून को होगा. वहीं एबीएसटी (ABST) का पहला और दूसरा पेपर पहले घोषित तारीख को ही होंगे. यानि एबबीएसटी का पहला 29 मई और दूसरा पेपर 31 मई को होगा।




Recent Comments