*मधेपुरा:चौसा में भारी पैमाने पर विदेशी शराब बरामद*
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
मधेपुरा जिले के चौसा थाना के भटगामा में चौसा पुलिस और उत्पाद पुलिस के संयुक्त छापामारी में भारी पैमाने पर विदेशी शराब बरामद किया । छापामारी दल ने चार कार्टून में बंद 106 बोतल के साथ अभियुक्त सदानंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इससे शराब कारोबारियों में हड़कम्प मच गया है।चौसा पुलिस की यह 20 वीं सफलता मानी जा रही है।
मिली सूचना के अनुसार बरामदगी और गिरफ्तारी मधेपुरा की एक्साइज टीम के अवर निरीक्षक ज्योति भूषण और चौसा थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद हुई है।एक्साइज टीम और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भटगामा निवासी सदानंद सिंह के घर छापेमारी की जिसमें चार पेटी में बंद 107 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। छापामारी में मौके पर ही सदानंद सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पेटी में अधिकांश शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की है जिसमें 180 एम एल के 48 बोतल और 375 एम एल की 59 बोतल शामिल है।इस छापामारी में चौसा थाना के अवर निरीक्षक अलोक कुमार,उत्पाद विभाग के विंदा सिंह,शैलेश सहनी,राणाकुमार ठाकुर,बिजय कुमार,सैफ दयाकान्त सिंह,उदय सिंह आदि शामिल हैं ।
थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आरोपी सदानंद सिंह काफी दिनों से शराब का कारोबार करता था। पुलिस की पैनी नजर थी और ठोस सुचना मिलते ही जाल बिछाया गया। पुलिस द्वारा बिछाये गए जाल में सदानंद सिंह फस गए।शराबियों के विरोध में चौसा पुलिस की कार्रवाई चलती रहेगी। उन्होंने शराबियों से अनुरोध किया कि वे शराब का कारोबार बंद कर समाज के मुख्यधारा में जुट जायें अन्यथा पुलिस लगातार छापामारी करेगी।
देखें विडियों कैसे बरामद हुआ शराब
https://youtu.be/s0uk1mO92hg




Recent Comments