•ब्रह्मपुत्र मेल में डकैती, हथियारों के बल पर लाखों की लूटी संपत्ति
ब्रह्मपुत्र मेल में डकैती, हथियारों के बल पर लाखों की लूटी संपत्ति

दैनिक खोज ख़बर के लिए झारखंड से रितुराज की रिपोर्ट:-बारसोई बरहडवा रेल खंड के बारसोई कुमेदपुर स्टेशनों के बीच हथियार से लैस अपराधियों ने रविवार सुबह वैक्यूम लगाकर 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल के S7 एवं S8 बोगी में सवार यात्रियों से लाखों की संपत्ति लूट ली। इस दौरान विरोध करने पर अपराधी गोली मार देने की धमकी दे रहे थे। वहीं, ट्रेन से बाहर खड़े अपराधी पत्थर से मार कई यात्रियों को चोटिल कर दिया। इस संबंध में सिलीगुडी से सपरिवार बरहडवा आई महिला प्रियंका यादव ने बरहडवा जीआरपी में मामला दर्ज कराया है।
महिला ने बरहडवा जीआरपी में दिए आवेदन में लिखा है कि बारसोई स्टेशन से गाड़ी खुलने के बाद कुमेदपुर से पहले अपराधियों ने वैक्यूम लगाकर गाड़ी रोक दी। इसके बाद S7 बोगी में बाहर से भय दिखाकर लूटना शूरू कर दिया। फिर लगभग छह की संख्या में अपराधी एस 8 में चढ़ गए और तमंचे का भय दिखा यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने पत्थर से मारकर यात्रियों को चोटिल कर दिया।
S8 के सभी यात्रियों से नकदी, जेवरात, मोबाइल लूटने के बाद उतर कर चलते बने। आवेदन में महिला ने लिखा है कि अपराधियों ने उसका पर्स ले लिया। उसमें 5200 नकद, एक स्मार्ट फोन तथा लगभग 40 ग्राम वजन के सोना की चेन, झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी आदि शामिल हैं। इधर, लुटे यात्रियों ने साहिबगंज स्टेशन में भी जमकर हंगामा किया। ब्रह्मपुत्र मेल डिब्रुगढ से दिल्ली जाती है।




Recent Comments