विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली
छपरा
शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के तत्वधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एक जन जागरूकता रैली निकाली गई रैली का शुभारंभ शिशु पार्क से प्रातः 7:00 बजे जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह रामकृष्ण मिशन के स्वामी अति देव आनंद जी एनएसएस के पूर्व समन्वयक विद्यावाचस्पति त्रिपाठी शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ राजीव रंजन एवं एन एस एस समन्वयक
डॉ हरिश्चंद्र यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।। रैली शहर के थाना चौक मुनिसिपल चौक श्री नंदन पंथ होते हुए राजेंद्र सरोवर में जाकर सभा में तब्दील हो गई। रैली में एन एस एस स्वयंसेवक हाथों में तख्ती लिए हुए थे जिस पर विभिन्न नारे जैसे ।एड्स की बीमारी ना बने लाचारी ,जानकारी ही बचाव है ,एनएसएस ने ठाना है एड्स को मिटाना है, आदि लिखे हुए थे रैली के शुभारंभ में शहर के चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने एड्स के बारे में एनएसएस स्वयंसेवकों को विस्तृत जानकारी दी। एवम कहा कि जानकारी ही बचाव है ।
इस अवसर पर कुलपति हरिकेश सिंह ने एनएसएस के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक का प्रयास सराहनीय है।
रैली में प्रोग्राम ऑफिसर डॉ चेतना डॉ सिद्दीकी डॉ राजु कुमार प्रोफेसर बाल्मीकि कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज इकाई के के स्वयंसेवकों में आईजी अवार्डी मंटू कुमार यादव ,रणजीत कुमार ,प्रिंस कुमार ,मकेशर पंडित, सन्नी सुमन, मोहम्मद शमशाद,
किशन कुमार रोशनी कुमारी, कुमारी अनीषा, नीतू कुमारी, कुमारी पंखुरी ,राजा कुमार, बादल कुमार, शिवम कुमार ,मुन्ना कुमार, मिथुन कुमार ,रितेश कुमार ,दीपक कुमार, अमृत कुमार भक्त ,तथा गंगासिंह महाविद्यालय के स्वयंसेवकों में दीपा कुमारी ,मनोज कुमार, गुड़िया कुमारी ,कुणाल ,सपना, रहमान ,आनंद ,रितिक, सोनू, प्रमोद ,रोहित विशाल,जे पी एम महाविद्यालय से ममता कुमारी ,आर्या श्री सतसंगी पी सी साइंस कॉलेज से कात्यायन कुमार, रजनीश कुमार, राम जयपाल महाविद्यालय से शालू कुमारी, अंकुश कुमार पाठक अनीश कुमार पाठक अंकिता कुमारी अंशु पाठक तथा राजेंद्र कॉलेज से आलोक कुमार गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई।





Recent Comments