बेतिया/गौनाहा: शराब के नशे के हालत एक गिरफ्तार
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
पश्चिमी चम्पारण गौनाहा गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौनाहा बजार से एक युवक को नशे के हालत मे पकड़ा गया है । नशे की पुष्टि करने के लिए उसे नरकटियागंज भेजा जा रहा है.
इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि नरकटियागंज थाना क्षेत्र के दिउलीया निवासी छठ्ठु राम को नशे की हालत मे गौनाहा बजार से पकडा गया है. उस युवक की मेडिकल जांच के लिए नरकटियागंज भेजा जा रहा है। जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.