58 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
सीवान. महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के विजयहाता से पुलिस ने 58 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान विजयहाता निवासी छोटेलाल उर्फ शिव मांझी व नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड निवासी अरमान अली के रुप में की गयी. जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
————