छपरा: आज नेहरू युवा केन्द्र सारण (छपरा) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल इशुपुर के द्वारा दिघवारा प्रखंड में स्वछ ग्राम हरित ग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद युवा मंडल इशुपुर के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया पूर्व शिक्षक शिववचन सिंह एवं मुख्य अतिथि द्वारा सामुहिक रूप से किया गया ।कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने सभी युवाओं को अपने घर, समाज एवं छेत्र में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे वृक्षारोपण, नियमित रूप से साफ सफाई, कूड़े के लिये डस्टबीन का प्रयोग करने का आव्हान किया एवं सभी को स्वछता शपथ भी दिलाई गई, साथ ही जल संरक्षण मिशन के अंतर्गत वर्ष के जल को संचय करना एवं जल के दुरुपयोग को रोकने के लिये भी कहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनार्दन सिंह चैहान ने भी युवाओं को पर्यावरण संरक्षण पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा एवं अतिथि ब्रज किशोर सिंह ने स्वच्छ गांव हरित गांव विषय पर गांव में फैल रही गंदगी एवं उसके निस्तारण हेतु युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। पूर्व शिक्षक शिववचन सिंह शिवम ने भी क्लीन विलेज ग्रीन विलेज पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिस गांव के निवासी हैं उस गांव को स्वच्छ व हरा भरा रखना ग्राम वासियों का ही कर्तव्य बनता है एवं युवाओं को स्वच्छ गांव हरित गांव एवं वर्षा के जल को कैसे संरक्षित किया जाए इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि आज गांव की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता है कि गांव में गठित युवा मंडल एवं महिला मंडल तथा अन्य सामाजिक लोग मिलकर अपने गांव को साफ सुथरा रखने का संकल्प लें साथ ही यदि हम अपनी जरूरत के लिए कोई पेड़ काटते हैं तो उसके बदले हमें उससे कई गुना ज्यादा वृक्षों का रोपण करना चाहिए ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे और हमारी आने वाली पीढ़ियों को किसी संकट का सामना ना करना पड़े। कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों द्वारा जल संरक्षण की शपथ एवं पोस्टर विमोचन भी किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिववचन सिंह ने कहां की हमारे गांव व समाज के स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना आवश्यक है उन्होंने कहा कि हमने स्वच्छता एवं हरियाली के लिए काफी कार्य किया है परंतु उससे भी अधिक कार्य करने की आवश्यकता है स्वच्छता के लिए घर घर शौचालय की व्यवस्था होना आवश्यक है आज हम अंधाधुंध पेड़ों की कटाई में लगे हुए हैं जंगलों को काटा जा रहा है परंतु उसकी तुलना में पेड़ नहीं लगाए जा रहे हैं उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वच्छता की शपथ को चरितार्थ कीजिए स्वच्छता के प्रति समर्पित होकर कार्य कीजिए एवं सभी युवाओं को अपने चरित्र निर्माण पर भी विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए जिसके बाद ही वे स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल , स्वच्छ वातावरण की परिकल्पना कर सकते हैं एवं अपना बहुमूल्य योगदान राष्ट्र निर्माण में सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम में कई युवाओ ने भी विभिन्न सामाजिक मुद्दे जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्र निर्माण में युवाओ की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंतर्गत पास के विद्यालय में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहरू युवा केन्द्र सारण के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, एस एस डी नेशनल इंस्टीट्यूट आमी दिघवारा के अध्यक्ष एवं जगदम कालेज छपरा के पूर्व लाइब्रेरियन ब्रिज किशोर सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान, श्री अम्बिका उच्च विद्यालय आमी के पूर्व शिक्षक शिववचन सिंह शिवम एवं नेहरू युवा केन्द्र छपरा के अमनोर प्रखंड के स्वयंसेवक संजीव कुमार,विष्णु शरण तिवारी एकमा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन दिपांजन सिंह ने किया।