मांझी में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर धूमधाम से हुआ पूजा-अर्चना
मांझी(सारण) : प्रखंड क्षेत्र में जगत शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना मंगलवार को धूम-धाम से की गई। विभिन्न मीलों, फर्नीचर व हार्ड वेयर दुकानों, प्रिंटिंग प्रेसों, गैरेजों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूर्ण विधि-विधान के साथ भव्य तरीके से पूजा-पाठ के बाद कई जगहों पर भोज का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गायन-वादन भी हुआ। राज-मिस्त्रियों ने जीविका के आधार अपने औजारों की भी पूजा की। वहीं क्षेत्र के लगभग सभी वाहन मालिकों ने भी पूजा-अर्चना की। जिससे सड़कों पर कम वाहन चले। मांझी थाना परिसर में भी प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय के नेतृत्व में सरकारी पुलिस वाहनों की पूजा की गई व प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।




Recent Comments