लोहरी मे स्वच्छता हेतु कैंडल मार्च का हुआ आयोजन
डोरीगंज(सारण) :
“””””””””
सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत लोहड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमण सिन्हा एवं महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा शर्मा एवं फीडबैक फाउंडेशन से भरत कांत द्विवेदी के साथ एसआरपी अनामिका एवं डीआरपी गौतम कुमार साथ ही स्वच्छाग्रही टीम की उपस्थिति में जीविका टीम, बच्चों की टोली एवं निगरानी टीम, साथ ही ग्रामीण महिला पुरुषों की उपस्थिति में कैंडल मार्च का आयोजन स्वच्छता के नारों के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए स्वच्छता का संदेश घर घर पहुंचाया गया।
साथ ही जीविका टीम के साथ बैठक एवं ग्रामीणों के बीच ट्रिगर कर लोगों को खुले में शौच से मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने हेतु अपने अपने घरों में शौचालय निर्माण कर उसका प्रयोग करने हेतु जानकारी दी गई ।

लोगों ने दृढ़ संकल्पित होकर खुले में शौच करने वाले व्यक्तियों को रोकने एवं टोकने हेतु सुबह 4:00 बजे से गांव के उन जगहों पर निगरानी करने हेतु खड़े होने का जिम्मा लिया जिस जगह पर लोग खुले में शौच करने जाते हैं उन्हें रोकने एवं समझाने का कार्य गांव की निगरानी टीम ने करने का जिम्मा लिया और 7 दिनों के अंदर गांव में परिवर्तन करने की जिम्मेदारी ली । आज लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कैंडल मार्च में स्वच्छता के कई नारे गांव की गलियों में गूंजे । निगरानी टीम ने लोटा डिब्बा तोड़ दो बाहर हगना छोड़ दो । साथ ही शर्म करो शर्म करो मम्मी पापा शर्म करो। शौचालय है शान हमारी छूमंतर होती बीमारी जैसे नारों से हर घर के लोगों को अपने दरवाजे खोलकर सुनने हेतु मजबूर कर दिया और गांव में एक माहौल बनाने का प्रयास किया।