पूर्वी हलब में सेना की बढ़त, कई क्षेत्र स्वतंत्र
दैनिक खोज खबर:-सीरिया की सेना पूर्वी हलब में अपनी प्रगति जारी रखते हुए कई अन्य क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने में सफल रही है। एक के अनुसार सीरिया की सेना ने गुरुवार को रूस की वायु सेना की सहायता से पूर्वी हलब के दैरे हाफ़िर शहर तथा तल सूस, आकूम, उम्मे अदस और कियारह नामक गांवों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र कराने में सफलता प्राप्त की। सेना की इस कार्यवाही में आतंकवादियों को भारी जानी व माली नुक़सान हुआ।
दूसरी ओर सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने देश के पूर्व में स्थित हमा प्रांत के ख़त्ताब और अरज़ह नामक गांवों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि हुम्स में विभिन्न क्षेत्रों में सेना की सफलता और कई क्षेत्रों पर सेना के नियंत्रण के बाद इस शहर की कई संस्थाओं ने अपनी गतिविधियां आरंभ कर दी हैं। हुम्स शहर के एक नागरिक ने अलआलम टीवी चैनल के पत्रकार से बात करते हुए कहा कि कुछ समय पहले तक हुम्स शहर के निवासी सड़कों पर आ जा नहीं सकते थे किन्तु अब सब कुछ सामान्य हो गया तथा लोगों ने सामान्य जनजीवन आरंभ कर दिया है।




Recent Comments