एन.आर.आई.भोजपुरिया समाज का बैठक दुबई में सम्पन्न 

IMG-20170323-WA0008
⏭बैठक में भगत सिंह, सुखदेव एवम राजगुरु को दी गई श्रद्धांजली 

⏭दुबई एन.आर.आई.भोजपुरिया समाज की बैठक में शामिल हुए पंकज कुमार भोजपुरिया

✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:-दुबई UAE दिनांक 23/03/2017 को एन.आर.आई. भोजपुरिया समाज का बैठक दुबई स्थित BELLA FURNISHING HOME TECHNICAL आँफिस में सम्पन्न हुआ। बैठक में भगत सिंह, सुखदेव एवम राजगुरु के शहादत के पूर्व संध्या पर श्रधांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।

इस आयोजन में एन.आर.आई. भोजपुरिया समाज के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गान के साथ साथ जय हिंद, भारत माता की जय, भगत सिंह, सुखदेव एवम राजगुरु अमर रहे का नारा लगा कर शहिदो को श्रदांजलि दी।

बैठक में सीवान के एन.आर.आई. व्यवसायी व बेला ग्रूप के चेयरमैन प्रमोद सिंह, प्रवीण सिंह; विजय कुमार ओझा; अब्दुल मलिक; रंजीत सिंह; पंकज कुमार भोजपुरिया व एन.आर.आई.भोजपुरिया समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

☞एन.आर.आई. भोजपुरिया समाज का वेबसाइट क्लिक करे www.nribhojpuriasamaj.com