नौतन:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ परिणय सूत्र मे बंधे नौ जोड़े कन्याएँ
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार:-आरोही जन कल्याण संस्था नौतन के तत्वावधान मे रविवार को राम जानकी मन्दिर के प्रांगण मे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नौ जोड़े वर -वधू परिणय सूत्र मे बंध गए । सामूहिक विवाह समारोह मे ग्रामीण महिलाओ की भीड़ भारी संख्या मे उमड़ी रही।
संस्था के तरफ से वर – वधू को वस्त्र, पलंग, आभूषण सहित अन्य समानो से वर -वधू को भेंट की गई । बाजे गाने के साथ विवाह मंडप मे वर -वधू पहुँचे । वर -वधू को आचार्य सुनिल शास्त्री, रूपेश कुमार, वासुदेव दुबे, नागेश्वर दुबे ने माला भेंट की साथ ही वर -वधू एक दूसरे के गले मे माला पहनाकर स्वागत किया । वर-वधू को जदयू के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एन. एन. शाही पूर्व विधायक प्रो0 मनोरमा प्रसाद, डॉक्टर हृदयानारायण प्रसाद ने आशिर्वाद देकर सुखमय जीवन व्यतीत करने को कहा ।।




Recent Comments