तिलक समारोह के जा रहे लोगो को पिस्तौल दिखाकर 80 हजार लुटा
मढ़ौरा.स्थानीय थाना क्षेत्र के टेहटी गांव में तिलक जा रहे लोगो को रोककर अपराधियो ने अस्सी हजार रुपये और समान लूट फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित परसा थाना क्षेत्र के मुक़कटवा के पचलख टोला निवासी शैलेश कुमार ने मढौरा थाने में आवेदन देकर गाव के ही दो लोगो एव मढौरा थाना क्षेत्र के टेहटी निवासी तीन लोगो सहित 5 अज्ञात पर नामजद प्रथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि वह वुधवार को अपनी बहन के तिलक समारोह में शमिल होने के अपने पिता और चाचा के साथ गौरा ओपी क्षेत्र के अगहरा में जा रहे थे।तभी टेहटी के समीप उनके गाव के निशु कुमार एव रमेश राय एव टेहटी के बिक्की राय, शैलेश राय, फुलेश्वर राय सहित 5 लोगो ने उनके गाड़ी को रोककर साढ़े सात बजे देर शाम को उन्हें गाड़ी से खींचकर मारपीट कर जख्मी कर दिये। साथ ही उनके पिता और चाचा के सिर पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी में रखे बैग जिसमे 80 हजार नगद, एक सोने का चैन और अंगूठी सहित अन्य कागजात थे लेकर फरार हो गये।इस दौरान उनके पिता और चाचा को पीटा भी गया।जिसमें उनके चाचा का हाथ टूट गया।मढौरा पुलिस ने प्रथमिकी दर्ज कर जाच में जुटी है ।




Recent Comments