जिलाधिकारी ने दिघवारा में विभिन्न बांधो का किया निरीक्षण
दिघवारा(सारण):बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इस दौरान बांधों की वर्तमान स्थिति तथा रखरखाव पर प्रशासन की पैनी नजर है।

मंगलवार को सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दिघवारा प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न बांधो तथा तटबन्धों का मुआयना किया। इस दौरान इन्होंने जहां भी बांध की स्थिति संतोषप्रद नहीं पाया उसे मरम्मत करने तथा मिट्टी भराई आदि का काम करने का निर्देश दिया। इस बीच जिलाधिकारी श्री सेन ने दिघवारा के आमी, हराजी तथा रामदासचक गंगा नदी के तटबंध आदि बांधों का अवलोकन किया। इस क्रम में कटाव से बचाव के उपाय तथा बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। बांधो को देख रेख करने वाले को और सशक्त किए जाने का निर्देश दिया गया। बाढ़ आने पर किस प्रकार लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जाए इस पर भी उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार , बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार , सहायक अभियंता अमित कुमार , प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजमिति पासवान, अंचलाधिकारी जावेद आलम , मुखिया सुधीर सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि जनार्दन सिंह चौहान, संजीव सिंह तथा विभाग के इंजीनियरों की टीम भी उनके साथ मौजूद था।