धौलपुर विधानसभा उपचुनाव:कांग्रेस का बूथ एजेंट गिरफ्तार
राकेश फौजदार  
भरतपुर 9 अप्रैल। राजस्थान के धौलपुर में विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के दौरान दीवान का पुरा में कासिम पुरा स्थित बूथ पर गड़बड़ी की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस के बूथ एजेंट राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध मे बूथ नंबर 134 पर गड़बड़ी होने की शिकायत भाजपा इलेक्शन सेल ने की थी।