धौलपुर उपचुनाब में मतदाताओं ने जमकर बोट डाले मतदान 80 प्रतिशत से रहा ऊपर मतगणना 13 अप्रैल को 
राकेश फौजदार 
भरतपुर 9 अप्रेल। राजस्थान के धौलपुर जिले में अपना विधायक चुनने के लिए रविवार को मतदाताओं ने तमाम तकनीकी खामियों के बाबजूद जमकर बोट डाले। उपचुनाब में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।मतगणना 13 अप्रैल को होगी।उप चुनाव में बीबी पेट मशीन का प्रयोग किया गया जो राजस्थान में किसी भी चुनाव में पहली बार किया गया।गौरतलब है कि पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा को ह्त्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद खाली हुई धौलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया जिसमें बीजेपी ने बीएल कुशवाहा की पत्नी को टिकिट देकर मैदान में उतारा तो वहीं कांग्रेस ने 11 बार विधानसभा से चुनाव लड़ चुके 
बनबारी लाल शर्मा को मैदान में उतारा।उपचुनाव में हुए मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में रखवा दिया गया।मतगणना 13 अप्रैल को होगी।धौलपुर की जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुचि त्यागी तथा सांसद दुष्यन्त सिंह ने अपनी पत्नी निहारिका सिंह के साथ कस्वे के बस अड्डे के पास सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्र पर जाकर कतार में लग अपनी बारी आने पर मतदान किया।