पिछड़े-दलितों के मुक्तिदाता थे बाबा साहेब – इंद्रदेव सिंह पटेल
—————–
राकेश सिंह लववंशी (सिवान)
—————–
सिवान :- 
नगर के गोपालगंज मोड़ पर डा• भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने इनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।श्री पटेल ने कहा कि बाबा साहेब आजीवन  पिछड़ा -दलित और महिला समाज के लोगों के लिए लड़ते रहे और लड़कर संवैधानिक प्रावधान भी लागू कराये।वहीं पूर्व जिला पार्षद संगीता पटेल ने कहा कि जिस प्रकार ज्योतिबा फुले ने हजारों स्कूल खोलकर पिछड़ों को ज्ञान का मार्ग दिए ,सरकारी सेवा या पुश्तैनी कार्यो के अधिकार को परित्यक्त वर्ग के लिए साहू जी महाराज ने प्रतिनिधत्व को परिभाषित करते हुए लागू किये थे,ठीक उसी प्रकार बाबा साहेब ने इन महापुरूषों के सभी कार्यो को एकत्रित करते हुए सारे अधिकारों को संवैधानिक रूप से न्यायिक प्रक्रिया का रूप देते हुए बाबा साहेब  ने इसे भारतीय संबिधान में कलमबंद किये है , निश्चित ही यह कार्य परित्यक्त  समाज के लिये अतुलनीय है, इस कार्य हेतु बाबा साहेब हमेशा मुक्तिदाता” के रूप में याद किये जायेंगे ।मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष  मुर्तुजा अली कैसर,प्रवक्ता निकेश चंद्र तिवारी, जदयू युवा के जिलाध्यक्ष मुन्ना,लालबाबू प्रसाद,उमेश सिंह पटेल,अनिता कुशवाहा,जयनाथ ठाकुर,मतीन अहमद,प्रभुनाथ महतो सहित अनेक लोग उपस्थित थे।