सारण : तीन बाइक चोर को बाइक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
मढौरा /सारण
गौरा ओपी क्षेत्र से पुलिस ने तीन बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l बताया जाता है की अनुसार गौरा हथिसार के निकेस कुमार , तरैया के प्रभात कुमार एक चोरी की बाइक के साथ हरपुर जा रहे थे कि गस्ती के दौरान गौरा पुलिस ने बाइक जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया lगिरफ्तारी के बाद उनके निशानदेही पर हरपुर गांव के राजीव कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया l पुलिस के अनुसार उन्होंने इस बाइक चोर नेटवर्क के बारे में कुछ गुप्त जानकारी दी है जिसे पुलिस तत्काल गुप्त रख रही है l