त्यौहार को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
ए.के.केशकर ( Edited by आज़ाद नेब )
हथगाम/फ़तेहपुर,26 मई। आने वाले रमजान को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें त्यौहार को अमन-चैन के साथ मनाने और पुलिस का सहयोग की अपील की।
           प्रभारी कोतवाल सी बी सिंह ने कहा कि रमजान के मद्देनजर किसी तरह की कोई ऐसी बात न हो जिससे हमारा भाईचारा बिगड़े।उन्होंने कहा कि गोकशी किसी तरह से बर्दाश्त नहीं होगी।निकाय चुनाव को लेकर त्यौहार में किसी प्रकार का खलल नहीं होना चाहिए।
        श्री सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी सुअर पालकों को नोटिस देकर मना किया जायेगा कि आवारा नहीं छोड़ें।निकाय चुनाव को पक्का करने के लिए गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।लोगों ने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया जायेगा।ये क्षेत्र आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप का क्षेत्र हैं।सब मिलजुलकर त्यौहार मनाते हैं।
             इस मौके पर,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मजहर सलमान,डीडीसी गुलशन लोधी,विनीत तिवारी, सय्यद मोहसिन हसन,हाजी इक़बाल,देवशरण द्वेदी,मनोज सिंह लालू,मोती उद्दीन सभासद,शफीक सभासद,कमलकांत द्वेदी,रोहित मिश्र सभासद,रईसबाबू, दीपक सिंह,भिखारी सभासद, फरीद अहमद,दिनेश पासी,अजय वाजपेयी,महबूब हसन, शकील अहमद,सत्यजीत सभासद,अहमद अली कल्लू आदि अनेक गणमान्य मौजूद रहे।