सडक़ दुर्घटना में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल 
राकेश फौजदार 
भरतपुर 25अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर की मुखर्जी नगर कॉलोनी निवासी दो युवतियां सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार राखी पांडे अपनी बहन खुशबू के साथ गोपालगढ़ स्थित एक कम्प्यूटर सेन्टर से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लोट रही थी। इस दौरान किरण नर्सिग होम के पास उनके बगल में से होकर जा रहे ट्रेक्टर में रखी लकडिय़ा उनके ऊपर आ गिरी जिसमें दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई। 108 एम्बूलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर सवार ने ओवरलोड लकडिया भर रखी थी।