सारण :​स्वच्छता अभियान को लेकर सीडीपीओ ने किया बैठक ,ग्रामीणों को सिखाए स्वच्छता के महत्वपूर्ण गुर
#हर हाल में खुले में शौच नहीं करने की दी नसीहत
——
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
—-
रसूलपुर – सारण 
रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा में गुरूवार को सीडीपीओ रीता सिन्हा की अध्यक्षता मे स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को श्रीमती सिन्हा ने पंचायत को स्वच्छ रखने के कई अहम महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा किसी भी हाल में खुले में शौच नहीं करने करने की नसीहत दी।बैठक में उपस्थित स्थानीय मुखिया बिजय कुमार उपाध्याय ने ग्रामीणों को पंचायत को स्वच्छ रखने में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कहकसां रौशन,आशा कुमारी ,पूनम कुमारी समेथ पंचायत के समस्त वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्य आँगनबाड़ी सेविका तथा ग्रामीण उपस्थित थे।