जेल से छूटे पति ने पत्नी पर फेंका तेज़ाब

जेल से छूटे पति ने पत्नी पर फेंका तेज़ाब
राकेश सिंह फौजदार भरतपुर 16 मार्च। राजस्थान के भरतपुर मे ब्रिगेडियर घासीराम कॉलोनी के पास पिता के साथ घूम रही एक विवाहिता पर उसके पति व ननद ने कथित तौर पर तेजाब फैंक दिया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नगला केवल निवासी दिव्या की शादी सांतरूक निवासी अनिल से करीब 3 साल पहले हुई थी। दिव्या के परिजनों ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे कथित तौर पर दहेज के लिए आए दिन परेशान करते थे।
दिव्या के परिजनों ने उद्योग नगर थाने में मामले दर्ज करा दिया था। जिसमें उसके ससुर व पति गिरफ्तार हो गए और सास जमानत पर है। पति पिछले दिनों ही जेल से छूटा था और ससुर अभी जेल में ही है। करीब ढाई साल से दिव्या अपने घर पर रह रही थी। मंगलवार रात को दिव्या अपने पिता के साथ सडक़ पर टहल रही थी।
पिता उससे कुछ कदम पीछे ही थे तभी बाइक पर सवार पति अनिल व ननद सुधा और रवि वहां आ गए। तीनों उसे जान से मारने की धमकी देने लगे और कथित तौर पर उसके ऊपर तेजाब फैंक दिया।
जिस पर दिव्या ने दुप्पटे से मुंह को बचा लिया, लेकिन तेजाब उसके हाथों व पैरों पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। मौका पाकर तीनों आरोपी वंहा से भाग निकले। दिव्या के पिता ने उसे इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।




Recent Comments