•मांडलगढ़ राजस्थान उपचुनाव: मुख्यमंत्री से मिल कर नेता हुये रवाना
मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ].✍🏻 आज मुख्यमंत्री से मांडलगढ़ चुनावी चर्चा के बाद में क्षैत्र के भाजपा नेता मुख्यमंत्री हाऊस से अब वापस रवाना हो गये है।वसुंधरा राजे ने सभी की बात धैर्य से सुन कर कहा कि जिसे भी टिकट मिले उसको जिताये। कुछ ने पहले नहीं बुलाने की बात भी कही जिस पर राजे ने कहा कि मुझे सब जानकारी है और हर खबर है।
राजे ने कहा कि सर्वे चल रहा है जिसको भी टिकट दे आप कमल को खिलाकर भाजपा का मान बढा़ये, राजे ने सभी नेताओ के साथ करीब 1 घंटे 15 मिनट तक बैठक ली, दुसरी और इससे साफ संकेत नजर आ रहे है कि बिते दिनो चली गुटबाजी के कारण ही आज इन नेताओ को जयपुर बुलाना पडा।

जाने वालो में बद्रीप्रसाद गुरूजी, हरिश भट्ट, शंकरसिंह पुरावत , ओम मेडतिया, धनश्याम कंवर, नीता विजयवर्गीय, राजकुमार आंचलिया, विनोद ओस्तवाल, रणजीतसिंह महुवा व संजय धाकड तथा गणेश पारीक व शयामलाल सैन प्रमुख है।