पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
राकेश सिंह फौजदार
भरतपुर 16 मार्च। राजस्थान के भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को एक पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक रामदेव सिंह ने बताया कि भरतपुर की ग्राम पंचायत अघापुर पटवार हलके का पटवारी रिंकू डागुर अघापुर निवासी शिब्बो कुशवाह को जमीन के बंटवारे में कुलेबंदी के लिए रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा था। पटवारी रिंकू सहित कुछ पटवारियों ने राजेन्द्र नगर में किराये के मकान में अस्थायी रूप से पटवार घर बना रखा है। सूचना मिलने पर ब्यूरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने पटवारी रिंकू को उसके राजेन्द्र नगर स्थित कार्यालय पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।




Recent Comments