सिवान :मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने पुल निर्माण को रोका
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर
सीवान:मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य को रोक दिया।जीबीनगर थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव स्थित नहर के समीप विधायक मद से गंडक नदी पर हो रहे पुल निर्माण को लेकर चाचोपाली गांव के अधिवक्ता विजय कुमार तिवारी हरेंद्र तिवारी जुगल किशोर तिवारी दुर्गा तिवारी कृष्णानंद तिवारी रिपु तिवारी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने रोक दिया। ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण के लिए नीव खुदाई का काम कराया जा रहा था। अधिवक्ता ने पुल निर्माण विभाग को आवेदन देकर मुआवजे को लेकर गुहार लगाई है आवेदन में कहा है कि जमीन का मुआवजा मांगने के लिए गए तो ठेकेदार द्वारा मुआवजा नहीं देने की धमकी दिया गया।
इस संबंध में विधायक श्यामबहादुर सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के लिए जितनी भूमि अधिग्रहित की गई है।उन भूस्वामियों को मुआवजा दिया जाएगा।किसानों की जमीन के मुआवजे की हकमारी नहीं होने दी जाएगी