नौतन:-​दो शराब कारोबारी गिरफ्तार 
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट केमुताबिक :- बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी कानून बनाने के बाद भी थाना क्षेत्र मे शराब करोबारीयो का जमावड़ा कम होने का नाम नही ले रहा है । इसे प्रशासनिक उदासीनता समझे या फिर बेकारी । प्रतिदिन थाना क्षेत्र के किसी न किसी क्षेत्रो से ऐसी खबर देखने सुनने को मिल रहा है कि शराब कारोबारी गिरफ्तार या शराब जब्त कारोबारी फरार । वही स्थानीय थाना क्षेत्र के तेल्हुआ तथा गहीरी के बीच स्थित ललबेगिया पुल के पास गुरूवार को संध्या मे गस्ती के दौरान स्थानीय पुलिस ने दो शराब कारोबारी को रंगे हाथ धर दबोचा । थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि हरी यादव सरेया निवासी तथा ललन यादव खैरा टोला निवासी शराब का कारोबार करते है । ये दोनो खेप लेकर जा रहे थे तब तक गस्ती कर रही पुलिस ने करोबारीयो को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से अठाइस बोतल लैला शराब बरामद किया गया । गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया गया ।।