NUJ(I) सारण इकाई की हुई बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

छपरा: स्थानीय जिला परिषद सभागार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट सारण इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पत्रकार हित से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। सदर से लेकर प्रखंड से आए सभी सदस्यों ने अपनी बातों को बेबाक तरीके से रखा। नए वर्ष की पहली बैठक में सदस्यों में उत्साह दिखा। संगठन के महासचिव राकेश कुमार सिंह बताया कि संगठन को सशक्त बनाने मजबूती प्रदान करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। पत्रकार हित से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी को अपनी बातों को रखने का मौका मिला।

उन्होंने बताया कि बैठक में सदस्यों ने हर प्रखंड में संगठन का एक कार्यालय, स्मारिका का प्रकाशन, संगठन के अपनी वेबसाइट की लॉन्चिंग, होली मिलन का आयोजन, ग्रुप बीमा कराने पर चर्चा हुई और समर्थन मिला, पुण्यतिथि और जयंती कैलेंडर, पत्रकारों के लिए कार्यशाला और सेमिनार का आयोजन, सदस्यता शुल्क, पत्रिका का प्रकाशन, पत्रकार कल्याण कोष तथा आगामी वर्ष में संगठन द्वारा किये गए कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने की।

बैठक में ठाकुर संग्राम सिंह , राजीव रंजन, कमलाकर उपाध्याय , पंकज कुमार, संतोष कुमार बंटी, नदीम अहमद, धनंजय सिंह तोमर, सुरभि दत्त, मनोरंजन पाठक, कबीर अहमद, दिलीप कुमार पांडे, संजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, अरविंद तिवारी, विनोद कुमार सिंह, हरिकिशोर सिंह, जितेंद्र कुमार, विनीत कुमार, संजीव कुमार, दिनेश कुमार सिंह, रोशन राज तिवारी, प्रमोद कुमार टुन्ना, गणपत आर्यन, जयशंकर प्रसाद, विजय कुमार उर्फ पप्पू, संजीव शर्मा, विजय कुमार, बसंत कुमार सिंह, संजय सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, गिरिराज शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, राहुल कुमार सिंह, मंजिव कुमार सिंह, कुलदीप कुमार महासेठ , संजय कुमार ओझा, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह, रवि सागर, मिथिलेश कुमार सिंह, सोहन ठाकुर, सुनील प्रसाद , संतोष श्रीवास्तव, अमन कुमार, विकास कुमार, अनुज कुमार प्रतीक, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार रस्तोगी, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments