सीवान में अप्राकृतिक यौनाचार का शिकार हुआ मासूम 
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
सीवान : लड़कियों को कौन कहे अब तो लड़के भी यौन उत्पीड़न  के शिकार हो रहे  हैं।जी हां ऐसा ही मामला प्रकाश मे आया है ।सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमालहाता गांव में एक शर्मनाक मामले मे 10 वर्षीय मासूम के साथ एक दरिंदे ने अप्राकृतिक यौनाचार जैसे घिनौने कुकृत्य को अंजाम दिया।इस मामले में हुसैगंज थाना प्रभारी  विनय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुवे थाना कांड संख्या 108/17 दर्ज करते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।बच्चे को मेडिकल जांच हेतु भेजा जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमालहाता निवासी 10 वर्षीय बालक को 9 मई को रात्रि आठ बजे खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहा था। इसी बीच गांव का ही किताबुद्दीन अंसारी उर्फ़ कर्णपुरी आया और बालक को घुमाने के बहाने मोटरसाइकल पर दूर सुनसान जगह पर ले गया।किताबुद्दीन ने वहां बालक  के साथ जबरन अपना मुंह काला किया।
बालक  ने घर आकर अपने दादा को घटना की जानकारी दी।अगले दिन इस मामले में ग्रामीणों ने पंचायती के माध्यम से समस्या के समाधान की पहल की परंतु सुलह नहीं हो पाया।आख़िरकार पीड़ित के दादा ने हुसैनगंज थाना में न्याय हेतु आवेदन देकर गुहार लगाया है।इस घटना की चारों तरफ निंदा हो रही है।