कांग्रेस के दो दिगज्जो के बयानों से फैली सनसनी ऊपर तक शिकायत
राकेश फौजदार
भरतपुर 3 अप्रेल। राजस्थान के धोलपुर में 9 अप्रेल को होने बाले बिधान-सभा उपचुनाब को लेकर चरम तक जा पहुची सियासी गर्मी के बीच रविबार को कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के बयानों ने राजनेतिक हलको से सन्नाटा पसर गया है। चुनाब प्रचार के लिए धौलपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रदेश कांग्रेस के बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम डीग-कुम्हेर बिधायक विश्वेन्द्र सिंह के बयानों के बाद धोलपुर में कांगेस कार्यकर्ताओ के बीच खासा रोष बताया गया है और नाराज हुए कार्यकर्ताओ की तरफ़ से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट तक से शिकायत करने की बात सामने आ रही है। गोरतलब है कि धौलपुर उपचुनाव के प्रचार में देरी से शामिल होने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि इस तरह के उपचुनाव में पार्टी के सभी नेता आते भी नहीं और बुलाए भी नहीं जाते। लेकिन बाद में उन्होंने सफाई देते कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है और चुनाव जीत रही है।
यहा यह भी गौरतलब है कि 21 मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभा में गहलोत को छोड़ प्रदेश कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद रहे थे। बेसे भी जातीय समीकरणों और वोट बैंक के लिहाज से धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता कुशवाह (माली) समाज से हैं। धौलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की गांव विशनौदा की सभा में डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह की टिप्पणी रविवार को सभी के बीच चर्चा का विषय बनी रही। विशनौदा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कार्यकर्ताओं को चाय-पानी तक नहीं पूछ रहे ऐसे में बे कैसे चुनाव जीतेंगे। इस बयान से कार्यकर्ता भौचक्के रह गए उन्होंने वहां मौजूद एक नेता को तो दोगला बता दिया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वे भंवर जितेन्द्र सिंह के कहने पर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की बात कह रहे हैं।




Recent Comments