ईरान ओर सऊदी अरब के बीच हज के बारे मे बनी सहमति
सऊदी अरब के रियाज़ समाचारपत्र ने लिखा है कि सऊदी अरब के हज और उमरह मंत्रालय और ईरान की हज व ज़ियारत संस्था ने वर्ष 2017 के हज में ईरानी हाजियों की सम्मिलिति के लिए आवश्यक कार्यवाहियों पर सहमति कर ली है।
सऊदी अरब के समाचार पत्र रियाज़ ने शुक्रवार को अपने संस्करण में समझौते की विषयवस्तु की ओर बिना कोई संकेत किए हुए लिखा कि सऊदी पक्ष ने यह वचन दिया है कि ईरानी हाजियों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जाएगा। सऊदी समाचार पत्र ने लिखा कि सऊदी अरब और ईरानी अधिकारियों ने दूसरे इस्लामी देशों के अनुरूप, हज के मामले को सुधारने पर सहमति व्यक्त कर ली।
सऊदी अरब का यह समाचार पत्र लिखता है कि सऊदी अरब के अधिकारी और यहां की जनता, पूरे इस्लामी जगत से आने वाले हाजियों और उमरह करने वालों का खुले दिल से स्वागत करते हैं और ईश्वर के मेहमानों की मेहमान नवाज़ी के लिए अपनी समस्त भौतिक व अध्यात्मिक क्षमताओं से लाभ उठाने का प्रयास करते हैं।
सऊदी अबर के हज और उमरह मंत्रालय ने भी शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा कि ईरान की हज और ज़ियारत संस्था ने वार्ता के दौरान, हाजियों की प्रतिष्ठा का सम्मान, उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने, धार्मिक मान्यताओं को अंजाम देने तथा ईरान के भीतर से ईरानी हाजियों के लिए वीज़ा जारी करने की मांग रखी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया।





Recent Comments