बीगोद: पुलिस ने दो जगहो से 131 किलो डोड़ा चुरा पकड़ा

दिलीप मेहता ( Edited by आज़ाद नेेब )
मांडलगढ़ 13 मई। अवैध रूप से मादक पर्दाथो के खिलाफ पकडने का अभियान जिला पुलिस के निर्देश पर जारी है । दो अलग अलग जगहो से बीगोद पुलिस ने 131 किलो 900 ग्राम अफीम डोडा चुरा पकडा है ।आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा के नेतृत्व में डी एस पीे राजेन्द्रसिंह नैन के निर्देशन में बीगोद थानाप्रभारी महावीर मीना आज सुबह से ही गस्त पर थे । इस दोरान जीवाखेडा चोराहे पर बडलियास की तरफ से महेन्द्रा गाडी दिखाई दी । पुलिस को देख गाडी चालक गाडी भगा ले गया जिसका पिछा करते करते आकोला के पास पकडा जिसमें सवार वयक्तियों से पूछताछ की ओर तलाशी में 29 किलो 900 ग्राम डोडा चुरा मिला । दोनो पकडे गये युवक रविन्द्र जाट व राजकुमार चुरू जिले के है । यह घटना आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट की है । इसी क्रम में दुसरी घटना में भी आज करीब 12 बजे इसी क्षेत्र में एक सफेद रंग की पीकअप पुलिस को दिखाई दी । पुलिस को देखकर पीकअप चालक गाडी को घुमाकर भगा ले गया । इस पर पुलिस ने पिछा किया लेकिन गाडी में सवार चालक गाडी छोड भाग गया । तलाशी लेने पर टाट के कट्टो में अफीम डोडा चुरा निकला जिसका वजन 102 किलो पाया गया । पुलिस फरार हुये चालक की तलाश में जुटी है । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच मांडलगढ़ सी आई गजेन्द्रसिंह के जिम्मे की गई है ।। आज अलग अलग हुई दो धरपकड में पुलिस को सफलता मिली है । ए एस पी मेवाडा के अनुसार पुलिस का अभियान जारी रहेगा ।




Recent Comments