सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
अनुमण्डल के बनमा इटहरी के बड़की टोला निवासी मंटू यादव की साली सुलेखा कुमारी (16) को शनिवार को करंट लग जाने से जख्मी हो गई। जख्मी युवती को ईलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ईलाज की जा रही है।
परिजनों ने बताया कि खगड़िया जिला के चौथम निवासी कैलाश यादव की पुत्री सुलेखा बीते कई सालों से अपनी बहन के बनमा स्थित ससुराल में रहती है।शनिवार दोपहर जब सुलेखा कुमारी घर के आंगन में स्थित चापाकल से पानी लेने गई तो चापाकल में पहले से प्रवाहित विधुत की चपेट में आकर जख्मी हो गई.जिसे आनन – फानन में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहाँ डॉक्टर द्वारा पीड़िता का इलाज कर स्लाइन चढ़ाया गया।