सड़क दुर्घटना में घायल पान दुकानदार की रेफर के दौरान मौत,परिजनों में कोहराम

परवेज अख्तर/ सिवान।
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका के बड़का जिगना गांव के पास रोड पार कर रहे एक 25 वर्षीय पान दुकानदार को एक अनियंत्रित बाइक चालक ने रौंद डाला। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज हेतु उसे सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने त्वरित उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जैसे ही पटना पीएमसीएच रेफर कर रहे थे कि तब तक सदर अस्पताल परिसर में ही उसकी मौत हो गई।घटना रविवार की देर संध्या की बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बाइक समेत बाइक चालक को पकड़ लिया है।तथा इसकी सूचना स्थानीय थाना को भी दे दी है।मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़का जिगना गांव निवासी नंदजी साह के 25 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार बताया जा रहा है। मौत की पुष्टि के बाद इसकी सूचना सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने सिवान नगर थाना पुलिस को दे दी है। उधर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया है।बाइक चालक भी घायल बताया जा रहा है। जिसका इलाज मीरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दे दी। खबर लिखे जाने तक मृतक पप्पू कुमार का शव सिवान सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है मृतक के परिजन अस्पताल परिसर में दहाड़ मार बिलख रहे हैं।
Show quoted text




Recent Comments