कमर्शियल उपभोक्ताओं ने कनेक्शन न देने से नाराज होकर विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य को रोका -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा गाँव मे बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन न देने से नाराज कमर्शियल उपभोक्ताओं ने विभाग के द्वारा कराए जा रहे कार्य को रोक बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया ।
उपभोक्ता सुखनन्दन सिंह , शंभु महतों , उमेश सिंह , सुरेश सिंह , भोला राय ,लोकनाथ पाठक , प्रीत महतों ,सुनिल महतों ,जितेन्द्र कुमार राय का कहना है कि लेजर पॉवर इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सभी जगह पोल तार लगाए जा रहे है लेकिन कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए पोल तार नही लगाया जा रहा है ।
गाँव मे लगभग एक दर्जन कमर्शियल उपभोक्ता है ।
नाराज कमर्शियल उपभोक्ताओं ने कम्पनी द्वारा कराए जा रहे कार्य को रोक दिया है और वरिय पदाधिकारी को बुलाने एवं कनेक्शन देने की माँग कर रहे है ।
इस संबंध मे कार्य करा रहे कम्पनी के मुंशी ने बताया की हमे केवल घरेलू उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का आदेश प्राप्त हुआ है अगर कोई वरिय पदाधिकारी आदेश करे तो हम कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी कनेक्शन दे सकते है ।
इस संबंध मे गरखा जेई रोहित राज ने बताया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं को कम्पनी द्वारा नए कनेक्शन के लिए आवेदन देना होगा तब उनको कनेक्शन मिल सकेगा ।