अंता की बेटियों ने बढ़ाया मान,दो बहनों ने किया टाॅप

उस्मान खान
अंता 5 जुलाई – राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज बटावदी में अध्ययनरत छात्रा शिवानी गोचर पुत्री चन्द्रप्रकाश गोचर निवासी सरदार कॉलोनी अंता ने फाइनल ईयर के घोषित परीक्षा परिणाम में 75.25 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज टॉप कर अंता नगर सहित जिले का मान बढ़ाया हे । वहीँ शिवानी की बहिन शालिनी गोचर  ने भी 75.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया हे । ज्ञात रहे की दोनों सगी बहिनों ने तीनों वर्षों में कॉलेज टॉप किया हे। पत्रकार चन्द्रप्रकाश गोचर की दोनों बेटियों द्वारा कॉलेज में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर एवं नगर  का मान बढ़ाने पर समाजसेवी अनूप श्रीवास्तव, ओम् गोचर, डॉक्टर ओम अदलक्खा, सोहन चन्द जेन, रामेश्वर खण्डेलवाल , देवेन्द्र जेन, पत्रकार उस्मान खान, विजय बत्रा, पवन मोहबिया, शफीक मन्सूरी,  देवेश शर्मा, ब्रह्मा नन्द गोचर, आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी वहीँ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।