सारण :भोजपुरी साहित्य सम्मेलन में हुआ पुस्तकों का लोकार्पण
#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी
तरैया:17मार्च 2017
गोविन्द भवन तरैया में सारण प्रमंडल भोजपुरी साहित्य सम्मेलन एवम कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिनारायण सिंह अधिवक्ता द्वारा किया गया।जिसमे कवि रामाज्ञा प्रसाद सिंह विकल द्वारा लिखित पुस्तक “कौमी एकता की तान मानस और कुरआन” एवम “लोक देवता कारिख नन्दलाल”तथा चंपारण के कवि रामकुमार गिरी द्वारा लिखित पुस्तक “तुलसी के पाँव औषधि के गाँव” और कौशल मोहब्तपुरी द्वारा लिखित काव्य संग्रह “बेचता हूँ चाँद” का लोकार्पण किया गया।समारोह का उदघाटन भोजपुरी कवि जयकांत सिंह जय तथा अध्यक्षता पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुरेश प्रसाद ने किया।उक्त मौके पर महामाया प्रसाद विनोद, मधुकर वीरेंद्र प्रताप सिंह,इसुआपुर जिलापार्षद प्रियंका सिंह, हीरालाल अमृत,डॉ. बबन सिंह,पूर्व प्रमुख हरिशंकर सिंह, शेखर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व एचएम हरिशंकर सिंह, पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह, शिलानाथ सिंह, सरपंच नितेश सिंह आदि मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ओमप्रकाश राजापुरी ने किया।