
गोपालगंज:- जिले के होनहार दो युवक व एक युवती का चयन राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार के लिए हुआ है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय यूथ अवॉर्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 13 अक्टूबर को आयोजित सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से ऐसे होनहार युवाओं को सम्मानित किया जायेगा। जिन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। अपने क्षेत्रों को नई पहचान दिलाई हो, इन के अलग-अलग क्षेत्रों में खास योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार पूरे भारत में मात्र 50 युवाओं को दिया जाएगा। यह पुरस्कार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री माननीय किरण रिजीजू, सामाजिक न्याय मंत्री माननीय रामदास अठावाले, गृह राज्य मंत्री माननीय जय किशन रेड्डी एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल माननीय अमलोक रतन कोहली के हाथो से संयुक्त रूप से सम्मानित किया जायेगा। इन दो युवक व एक युवती को मिलेगा सम्मान। लोगों ने भी बधाई दी है , एवं जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
विवेक का अविष्कार सैनिको के लिए वरदान
बैकुंठपुर प्रखंड के बनौरा गांव के स्वः त्रिभुषण कुमार प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार ने एक ऐसे जूते का आविष्कार किया। जिससे सैनिकों के मोबाइल चार्जिंग की समस्या एवं उनका लोकेशन तथा युद्ध के किसी कारणवस सैनिक की मृत्यु का पता चल जाता है। इस आविष्कार के लिए आईआईटी कानपुर के पूर्व प्रोफेसर एचसी वर्मा ने 2018 में कानपुर में सम्मानित किया था । इसी साल के फरवरी माह में कनाडा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। एवं कई पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं ।
पीयूष का आविष्कार आतंकवादियों के लिए अभिशाप
थावे प्रखंड के एकडेरवा गांव के युगल किशोर पावन का पुत्र पीयूष कुमार ने बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम का अविष्कार कर आतंकवादियों को देश के बॉर्डर पर घुसते समय खत्म किया जा सकता है अगर आतंकवादी किसी भी तरह हमारे देश में आने की कोशिश करेंगे तो उन्हें बॉर्डर पर ही खत्म किया जा सकता है इस प्रोजेक्ट के लिए कनाडा सरकार ने इसी साल के फरवरी माह में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
पल्लवी द्वारा दी जा रही है निःशुल्क शिक्षा
बैकुंठपुर प्रखंड के शंकरपुर गांव के राम प्रसाद सिंह की पुत्री पल्लवी कुमारी अपने गांव से छोटे-छोटे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देती है। निःशुल्क शिक्षा देने के लिए लोगों को भी प्रेरित करती हैं। तथा साथ ही साथ बच्चों को मुफ्त में कॉपी, कलम का भी वितरण करती है।




Recent Comments