
हिरों मोटोकॉर्प लिमिटेड मढ़ौरा में 200 बच्चों का करेगी कैम्पस सलेक्शन
सरकारी आईटीआई में 26 अक्टुबर को होगा कैम्पस
मढ़ौरा, सारण ।
स्थानीय सरकारी आईटीआई में भारत की प्रमुख कंपनी हिरों मोटोकॉर्प लिमिटेड कैम्पस सलेक्शन के लिए पहुंचेगी । इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य विकास चंद्र ने कहा कि भारत की प्रमुख कम्पनी में एक हिरों मोटोकार्प लिमिटेड 26 अक्टुबर को सुबह नौ बजे से कैम्पस करेगी । कैम्पस सलेक्शन में सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चूके छह ट्रेड के छात्रों को शामिल किया जाना है । चयनित ट्रेड में फीटर, टर्नर, मैशिनिष्ट, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हेकिल, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर, शामिल होगा । सभी छात्र छात्राएं जो वर्ष 2018, 19, 20 ,में उतिर्ण हो और जिनका उम्र 18-26 के बीच होगा वे कैम्पस में शामिल हो सकते है । सभी छात्र छात्राओं का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से होगा ।




Recent Comments