गैंगरेप के आरोप में चार युवकों को जेल,आरोपियों की नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तार

#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगज(सीवान)महाराजगंज थाना क्षेत्र के कसदेवरा पंचायत के प्रेमन टोला गांव के प्रमोद महतो की पुत्री शिल्पा कुमारी (काल्पनिक नाम) के साथ 18 जून की रात्रि गांव के ही चार युवकों के द्वारा जबरन गैंगरेप करने की बात प्राथमिकी में कही गई थी।वही युवती के फर्द बयान पर सीवान महिला थाना द्वारा करवाई की गई। लेकिन चारों आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को सीवान महिला थाना पुलिस ने नाटकीय ढंग से चारों आरोपितों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब आरोपी अपनी जमानत के लिए कोर्ट परिसर में घूम रहे थे। बताते चले कि पीड़िता पड़ोस में आये बारात मे सम्मलित होने जा रही थी। वही मौका पा कर चारों आरोपितों ने युवती को जबरन पास के ही एक बगीचे में ले गए,और घटना को अंजाम दिया। लड़की को बेहोशी के हालत में छोड़ कर चारों युवक मौके से फरार हो गए।महिला थाना पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी रमेश महतो पिता राम प्रसाद महतो,राजा कुमार पिता छोटेलाल महतो, राहुल कुमार पिता बिगन महतो,सोनू कुमार पिता अब्दुल कलाम मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।