*जदयू अति पिछड़ा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जदयू नेताओं ने किया स्थल निरीक्षण*
तरैया (सारण)03.07.2018:
प्रखण्ड के रामबाग में आगामी 14 जुलाई को जदयू का अतिपिछड़ा महा सम्मेलन होगा।जिसको ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू के नेताओ ने स्थल का निरीक्षण किया और रूट चार्ट बनाया।जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कहा कि आगामी 14 जुलाई को तरैया के रामबाग पशु मेला में होनेवाला जदयू अतिपिछड़ा महा सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रोड शो करते हुए हमलोग रामबाग पहुचेंगे। होगा फिर ऐतिहासिक सम्मेलन होगा।माननीय मुख्यमंत्री का दलितों और अतिपिछड़ो के विकास में किये गए कार्यो को आमजनता तक पहुचाने के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बढ़ता बिहार नीतीश कुमार कार्यक्रम के तहत यह सम्नेलन रखा गया है।जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अतिपिछड़ा हमारे जनता दल यूनाइटेड की रीढ़ है।अतिपिछड़ा को नीतीश जी ने आवाज ही नही दी बल्कि शाषन में भी भागीदारी दी है।मुख्यमंत्री ने अतिपिछड़ा के लोग नोनिया व बिन जाती के लोगो को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को एक सिफारिश पत्र भेजा है।हमलोग इस सम्मेलन के माध्यम से दिल्ली के केंद्र सरकार तक यह संदेश भेजेंगे की सिफारिश पत्र को मंजूर कर बिहार सरकार को भेजा जाय।जिससे अतिपिछड़ा जाती के लोगो को लाभ मिले।जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर अतिपिछड़ा सम्मेलन किया जा रहा है।जिसे सफल बनाने के लिए मैं लोगो से अपील करता है।स्थल निरीक्षण के बाद जदयू नेताओ ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से यह बताया कि बढ़ता बिहार विकसित बिहार,विकास के साथ नीतीश कुमार कार्यक्रम के तहत यह अतिपिछड़ा महा सम्मेलन तरैया में ही नही जिला में भी ऐतिहासिक होगा।उक्त मौके पर रत्नेश कुमार भाष्कर,अनिल सिंह कुशवाहा,जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पंडित,बबन बिंद, ज्ञानती नट,गंगा महतो,विकास चौहान,परमात्मा महतो,हरेन्द्र महतो,रंगलाल महतो ,मयंक सिंह,जयप्रकाश भारती व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments