
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभूक 45 परिवारों के बीच निशुल्क गैस कनेक्शन का हुआ वितरण
अमनौर (सारण): प्रखंड के चैनपुर गांव में एक सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभूक 45 परिवारों के बीच निशुल्क गैस कनेक्शन के साथ गैस सिलेंडर व चुल्हा वितरण किया गया. बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल पुर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार का विकास हर क्षेत्र में तेजी से हो रहा है. उसी तरह सारण संसदीय क्षेत्र में सांसद राजीव प्रताप रुडी ने भी विकास का नया आयाम स्थापित किया है. जहां बिजली, सड़क, सांसद जलापूर्ति योजना के तहत स्वच्छ पानी, एम्बुलेंस की सेवा वहीं मुद्रा योजना के तहत ऋण का वितरण सहित अन्य योजनाओं में तेजी से काम चल रही है. वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं. सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रयास से देश के मानचित्र में सारण की अलग पहचान स्थापित हुआ है. उक्त अवसर पर मुख्य रूप से गैस ऐजेंसी के मालिक विनोद दास, बलिराम तिवारी, पवन कुमार भगत, बलिराम तिवारी, अनिल सिंह , परसा मंडल अध्यक्ष तुफान सिंह, मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, बच्चा ठाकुर, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रियंका कुमारी व अन्य लोग शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनी तथा मंच संचालन मोहन ठाकुर ने किया.




Recent Comments