शर्ट सर्किट से घर मे लगी आग,नगदी समे जल गया घर का समान

मढ़ौरा. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सलिमापुर गाव में बीती रात बिजली के शर्ट सर्किट से लगी आग से सत्यदेव शर्मा एव बासदेव शर्मा का घर का सामान जल गया।आग से घर मे रखे लगभग 25 नगद , गहने, कपडे ,बिछावन आदि जल गये बताये जा रहे है ।परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम घर से निकली बारात में सभी सदस्य गये थे।परिवार के महिला सदस्य अन्य रिश्तेदार घर में मांगलिक गीत गा रहे थे तभी अचानक बिजली के शर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगो के प्रयास से आग पर काबू तो पाया गया परन्तु घर के पिछले हिस्से के घरों में रखे सभी सामान जल गये।सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि आवेदन मिलते ही जांच कर उचित मुवावजा दिया जायेगा।