छपरा। जिले के मसरख प्रखड के मसरख बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पुराना पेड़ सुख हुआ पड़ा है जो काफी जर्जर हो गया है,जो कभी भी गिरकर आस पास के लोगो को जान-माल का नुकसान पहुचा सकता है।बड़ी हादसा से इनकार नही किया जा सकता है इस आशय का जिला जद यू मीडिया के संयोजक मोहम्मद फिरोज ने जिला
वन पदाधिकारी को एक पत्र प्रेषित करते उक्त सूखे पेड़ के कभी भी गिरने से हादसा का अंदेशा जताते हुए अपने स्तर से जांच कर कटवाने की मांग किया है।उन्होंने सूखे पेड़ का फोटो ,वीडियो भी साथ मे संलग्न करते आशय की प्रतिलिपि जिलाधिकारी सारण को भी प्रेषित किया है।