हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य हेतु भाजपा विधायक चोकर बाबा ने किया भूमि पुजन

अमनौर/सारणः नीतीश कुमार व सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार सभी क्षेत्रों का चौमुखी विकास हो रही है.वहीं अमनौर विधानसभा क्षेत्र मेंं भी विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है. उक्त बातें शुक्रवार को प्रखंड के मध्य विधालय, बसतपुर बंगला का उच्च माध्यमिक विद्यालय अपग्रेड होने के बाद उसके भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन करने के दौरान स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कही .उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर हाई स्कूल के होने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रो व विशेष रूप से लड़कियों को को पठन पाठन के लिए दूर नही जाना पड़ेगा. विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के विकास के लिए संकलित है. जिसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है. जहां सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल,पुल,पुलिया,भवन,छठ घाट सहित अन्य जनकल्याणकारी कार्य प्रगति पर है. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण व पुजा पाठ के साथ नारियल फोड़कर भाजपा विधायक चोकर बाबा ने भूमि पुजन किया .उक्त मौके पर विधालय के एचएम सहित शिक्षक व अन्य लोग शामिल थे.




Recent Comments