झारखंड के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं लोजपा उम्मीदवार शैलेंद्र द्विवेदी

प्रादेशिक डेस्क/झारखंड : अपनी जुझारू छवि जनसमस्याओं को लेकर वर्षों तक जन संघर्ष करने के कारण सिंदरी विधानसभा में इन का जलवा लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टियों के होश उड़े हुए हैं शैलेंद्र के पक्ष में युवाओं का जबरदस्त रूझान देखने को मिल रहा है. शैलेंद्र कहते हैं कि वे जनता के भरोसे चुनावी समर में कूदे है, लोगों ने ही चंदा करके उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है लोगों की अपार जनसमूह की सेवा वे बरसों से करते आ रहे हैं इस सेवा को सदन तक पहुंचाने के लिए लोगों ने इस बार उन्हें चुनाव में खड़ा किया है लोजपा के टिकट पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे शैलेंद्र के चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका भी लोगों को भा रहा है. खुद के दम पर शैलेंद्र ने सिंदरी में लोजपा को मुख्य लड़ाई में ला दिया है यह देखना दिगर होगा ईवीएम के अंदर से बंगले का जिन्न निकलता है कि नहीं।
न्यूज़ इनपुट – अनूप नारायण सिंह/पटना




Recent Comments