
पानापुर (सारण) शनिवार को थानाक्षेत्र के मोरियां ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में संस्थापक स्व बनारसी ठाकुर के प्रथम पुण्य तिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें आम आदमी अपनी स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की जांच करा सकते हैं।बतादे कि शनिवार को हीं 10:30 बजे स्व बनारसी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।जिसमें सैकड़ों शिक्षाप्रेमी, तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।




Recent Comments