सारण :शक्ति केन्द्र प्रभारियों को मिला टास्क
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम 
इसुआपुर-
तरैया व बनियापुर विधान सभाओं के बीजेपी शक्त्ति केन्द्र प्रभारियों की बैठक पूर्व विधायक जनक सिंह के डोईला गांव स्थित आवास पर बुधवार को हुई .जिसमें शक्ति केन्द्र प्रभारियों से बूथ से संबंधित विभिन्न जानकारियां ली गई .साथ ही उन्हें बूथ कमेटी गठित करने समेत कई टास्क भी दिए गए .पार्टी कोष में धन संग्रह के लिए कार्यकर्ताओं से चंदा उगाही के निर्देश दिए गए .साथ ही 1 से 11 फरवरी तक समर्पण दिवस मनाने तथा इस दौरान प्रत्येक घर से भी सहयोग राशि लेने की बात कही गई .पूर्व विधायक जनक सिंह ने तरैया विधान सभा क्षेत्र से न्यूनतम दस लाख रूपए सहयोग राशि का लक्ष्य रखा .जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विस्तारक रमेश श्रीवास्तव ,पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ,जिला महामंत्री रंजीत कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष सह तरैया विधान सभा के प्रभारी शत्रुध्न भक्त ,रामबहादुर राय ,बैधनाथ राय ,त्रिभुवन तिवारी ,अनारमा पाण्डेय ,मिथिलेश सिंह ,मनोज गिरि ,शारदानंद सोनी ,रामाधार सिंह ,सुरेन्द्र पंडित ने भी विचार रखे .