शाहपुरा: ब्लॉक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 15 जुलाई। राज्य सरकार के आदेश पर सेटेलाइट हॉस्पिटल शाहपुरा में कार्यरत कर्मचारियों के आधे पद खत्म हो गये।इस आदेश के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा की ओर से उपखण्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार अजित सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक अध्यक्ष गुर्जर ने भाजपा सरकार पर सेटेलाइट हॉस्पिटल को ख़त्म करने की साजीस करने का आरोप लगाया। गुर्जर ने बताया कि जनसंख्या के हिसाब से सेटेलाइट हॉस्पिटल में पहले से ही सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।राज्य सरकार सुविधाएँ बढ़ाने की जगह यहाँ पद ख़त्म कर के जनता के साथ कुठाराघात कर रही है जिसको बर्दाश्त नही किया जाएगा।गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सेटेलाइट हॉस्पिटल के पद ख़त्म करने के पुराने आदेश को सरकार ने निरस्त नही किया और पद ख़त्म किए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें यदि किसी प्रकार का नुक़सान होगा तो उसकी समस्त ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में हॉस्पिटल में 150 बेड बढ़ाने की माँग भी की गयी।
इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, हितेष शर्मा, ब्लॉक प्रवक्ता अविनाश शर्मा, हेमराज शर्मा, दुर्गालाल शर्मा, रामप्रसाद लुहार, सुनील शर्मा, महावीर सेन, कैलाश बलाई, रंगलाल, राजेश सोलंकी, हीरा गाडरी, नंदा गाडरी, रामलाल बलाई, नारायण गाडरी, कालू छिपा, सावर लाल शर्मा, बद्री ,शरीफ़ मँसुरी, शंकर, नाथूलाल, माँगीलाल बलाई सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।




Recent Comments