छपरा में मंगलवार को आयेंगे आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह

छपरा(सारण)
राज्यसभा सांसद बनने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह पहली बार मंगलवार को सारण पहूचेंगे।वे सारण जोन के पार्टी कार्यकर्ताओं की सीवान में आयोजित बैठक में अबतक सांगठनिक विस्तार की समीक्षा खूद करेंगे।बैठक में सारण, सीवान तथा गोपालगंज जिलों के आप कार्यकर्ताओं के आमंत्रित किया गया है।आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के स्वागत के लिए सोनपुर से लेकर मशरक तक कई तोरण द्वार तथा झंडा बैनर लगाए गए है।पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है।उक्त जानकारी देते हूए आप के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि सांसद श्री सिंह दीघा-पहलेजा पूल से परमानन्दपुर होते हूए नया गांव,सीतलपुर,दरियापुर, परसा,अमनौर,मढ़ौरा,तरैया,मशरक तथा बहरौली में रूकते हूए मलमलिया,अफराद मोड़ से होकर सीवान स्थित जिप्सी कैफे पहूंचेगे।जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की जोनल मीटिंग आयोजित की गयी है। मशरक में सांसद प्रेस वार्ता भी करेंगे।श्री टुन्ना ने कहा कि सांसद श्री सिंह बिहार में आगामी बिधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को भी जमीनी स्तर पर टटोलेंगे।